गढ़वा. लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिलेभर में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. लोगों ने सरदार पटेल के आदर्शों और उनके योगदान को याद करते हुए एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया. जगह-जगह रन फॉर यूनिटी, पदयात्रा और संगोष्ठियों के माध्यम से एकता का संदेश दिया गया. जिले में देशभक्ति और एकजुटता का माहौल देखने को मिला.
प्रतिनिधि, गढ़वा
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी की गढ़वा जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकता और अखंडता का संदेश देते हुए दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सरदार पटेल के योगदान को कमतर आंकने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनके 150वीं जयंती को यादगार रूप से मना रही है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने 31 मार्च तक पार्टी लगातार एकता और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की. इस अवसर पर रिंकू तिवारी, मुन्ना तिवारी, विनय चौबे, विनोद चंद्रवंशी, अरविंद तूफानी, मनीष गुप्ता, प्रमोद चौबे, लाल मोहन मेहता, उदय कुशवाहा, रूपू महतो, जितेंद्र चंद्रवंशी, परिक्षित तिवारी, डॉ पतंजलि, विनोद जायसवाल, लडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
