हरिहरपुर के छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में टॉप-टेन में जगह बनायी

हरिहरपुर के छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में टॉप-टेन में जगह बनायी

हरिहरपुर. स्थानीय राजकीय कृत शंकर प्रताप देव उच्च विद्यालय के दो छात्रों ने जिले के टॉपरों की सूची में टॉप-टेन में स्थान बनाया है. लव यादव ने मैट्रिक परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक लाकर जिले में दूसरा और कांडी प्रखंड में पहला स्थान प्राप्त किया है. जियाउल मुस्तफा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में आठवां स्थान हासिल किया है. लव और जियाउल के शानदार परिणाम से उनके परिवार में हर्ष का माहौल है. लव की मां रीना देवी ने कहा कि मेरा बेटा सपूत निकल गया है. लव अभी जेई मेन्स की तैयारी रांची में रहकर कर रहा है. जियाउल ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह घर पर रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी करेगा. उच्च विद्यालय हरिहरपुर से कुल 267 छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा दी थी, जिनमें 251 छात्र पास हुए. विद्यालय का रिजल्ट 94 प्रतिशत रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >