ट्रांसफार्मर जलने से 50 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित

ट्रांसफार्मर जलने से 50 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित

केतार. प्रखंड क्षेत्र के परती कुश्वानी कोठार स्थित मां भगवती मंदिर के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार को अचानक धूं-धूं कर जल गया. ट्रांसफॉर्मर जल जाने से इलाके लगभग 50 घरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी है. बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही खेतों की सिंचाई का कार्य भी बाधित हो गया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि अचानक ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरे इलाके में अंधेरा छा गया और पानी की समस्या भी खड़ी हो गयी है. स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर दुरुस्त कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >