पुलिस जवान की पत्नी को पीटकर किया घायल

पुलिस जवान की पत्नी को पीटकर किया घायल

थाना क्षेत्र के हूर मध्या गांव निवासी सत्यानंद चौबे की पत्नी शारदा देवी मारपीट में घायल हो गयी. उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. इस संबंध में शारदा देवी ने गढ़वा थाने में आवेदन देकर कहा है कि उसका पति साहेबगंज में जैप वन में पदस्थापित है. वह घर में अपने बेटे के साथ रहती है. वह मंगलवार की सुबह 8 बजे अपने नये मकान से पुराने घर जा रही थी. इस दौरान वह अपने आम के पेड़ के पास पहुंची, तो कामेश्वर चौबे, अमित कुमार चौबे एवं सुभद्रा देवी आम तोड़ कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे. उसमें हिस्सा मांगने पर उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए शारदा देवी के साथ मारपीट कर दी. शारदा ने आरोप लगाया है कि उसके कान के सोने की बाली व गला से सोने का चेन लूटकर वे लोग भाग गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद शारदा देवी की सास ने उसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >