नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हवन यज्ञ के साथ हुआ समापन

नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हवन यज्ञ के साथ हुआ समापन

मझिआंव. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में मझिआंव नगर पंचायत के खजूरी गांव के मनोकामनेस्वर शिव मंदिर परिसर में 24 फरवरी से चल रहे नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का गुरुवार को हवन-यज्ञ के साथ समापन हो गया. मौके पर शांतिकुंज हरिद्वार से आयी चार सदस्यीय टोली को विदाई दी गयी. इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में शांतिकुंज के टोली नायक व कर्मकांडी सच्चिदानंद तिवारी, भजन गायक ललित शर्मा, तबला वादक राहुल कुमार एवं बेंजो वादक राजा कुमार को अंगवस्त्र देकर विदाई दी गयी. इस अवसर पर टोली नायक श्री तिवारी ने खजूरी गांव के श्रद्धालुओं को बधाई का पात्र बताया और कहा कि गायत्री महायज्ञ से यहां का वातावरण आध्यात्मिक हो गया है. जिन लोगों ने गायत्री परिवार की दीक्षा ग्रहण की है, वे गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता गायत्री की कृपा पात्र बन गये हैं. उनका कर्तव्य है कि वे युग परिवर्तन की इस बेला में गुरुदेव के सृजन सैनिक बनकर देव सत्ता स्थापित करने व सतयुग लाने में सक्रिय भूमिका निभायें. उन्होंने कहा कि गुरुदेव का स्लोगन-हम बदलेंगे युग बदलेगा को आत्मसात करें. दूसरों का बदलाव न देखें और स्वयं में सतयुग जैसा बदलाव लायें. तो युग स्वयं ही बदलता चला जायेगा. विदाई समारोह में गायत्री परिवार महिला मंडल की जिला संयोजक शोभा पाठक ने कहा कि 21वीं सदी नारी शशक्तिकरण की है. उन्होंने गुरुदेव का भजन- नारियां देश की जाग जाये अगर, तो युग स्वयं ही बदलता चला जायेगा…गाकर नारी शक्ति को युग परिवर्तन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. समारोह का संचालन गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेन्द्र सिंह ने किया. विदाई समारोह को जिला संयोजक बिनोद पाठक, युवा मंडल के जिला संयोजक बिरेन्द्र सोंनी, केंद्रीय टोली सदस्य अच्युतानंद तिवारी, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष भरत कुशवाहा, अशोक साह, सत्या दुबे, मारुति नंदन सोंनी, गिरीश पांडेय व शिव प्रसाद आदि लोगों ने संबोधित किया. इसके पूर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर विराट दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया. तथा भगवान भोलेनाथ एवं माता गायत्री की पूजा अर्चना व आरती की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >