मिथिलेश ठाकुर ने रोड शो कर जनता से मांगा आशीर्वाद

मिथिलेश ठाकुर ने रोड शो कर जनता से मांगा आशीर्वाद

सोमवार को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा में रोड शो किया. इसमें समर्थकों की काफी भीड़ देखी गयी. इस दौरान लोगों ने जगह-जगह पर फूलों की वर्षा कर श्री ठाकुर का स्वागत किया. सोमवार को दोपहर बाद गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान (टाउन हॉल) से शुरू रोड शो रंका मोड़, मेन रोड, मझिआंव मोड़, बस स्टैंड, सोनपुरवा व पुरानी बाजार सहित पूरा शहर भ्रमण करते हुए रंका मोड़ पहुंचकर समाप्त हो गया. इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर, उनकी पुत्री सृष्टि ठाकुर व सौम्या ठाकुर सहित सभी कार्यकर्ताओं ने लोगों से श्री ठाकुर को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की.

रोड शो में शामिल लोग : इस दौरान मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर व जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी सहित काफी संख्या में इंडिया गठबंधन के नेता, कार्यकर्ता व काफी संख्या में लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >