नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मेराल थाना क्षेत्र के पेंदली गांव निवासी अयूब अंसारी की नाबालिग पुत्री (16 वर्ष) ने घर के ही बगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि लड़की घर में अकेली थी. सभी लोग दूसरे जगह गये थे. इसी बीच वह घर से निकली और फांसी लगा ली. गांव के लोगों ने उसको एक पेड़ से फंदे से झूलता हुआ देखा. इसकी सूचना गांव के लोगों ने उसके परिजनों और पुलिस को दी. परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस की उपस्थिति में शव को फंदे से उतारा गया. परिजनों ने बताया कि शबाना ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी किसी को नहीं है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >