भाजपा नगर मंडल के सदस्यों ने विधायक का हालचाल जाना

भाजपा नगर मंडल के सदस्यों ने विधायक का हालचाल जाना

गढ़वा. गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के अस्वस्थ होने की सूचना पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में नगर मंडल के लोगों ने रांची में जाकर उनसे मुलाकात की. अध्यक्ष उमेश कश्यप ने बताया कि विधायक के बीमार होने से क्षेत्र की जनता चिंतित थी. लेकिन दो दिन पूर्व उनके स्वास्थ्य में सुधार होने की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है. पदाधिकारियों ने विधायक से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनके शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य की कामना की. इस दौरान विधायक ने नगर परिषद क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने बताया कि विधायक ने जनता के विभिन्न लंबित कार्यों के संबंध में जानकारी ली और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को फोन के माध्यम से कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिया. इस अवसर पर डॉ सत्येंद्र प्रसाद, अभिषेक कश्यप, राजू मेहता, विशाल गुप्ता, सुगंध बघेल और आर्यन बघेल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >