बंद घर का ताला तोड़कर सोलर प्लेट, समरसेबल और बर्तन चोरी, जांच में जुटी पुलिस

गढ़वा के बनसानी गांव में बीती रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया. मेन गेट, मुख्य दरवाजा और अंदर के कमरे के दरवाजे तोड़कर चोरों ने सोलर प्लेट, पुराना समरसेबल और कीमती बर्तन चुरा लिए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.

गढ़वा: थाना क्षेत्र के बनसानी गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने पांडे आलोक शर्मा के घर का ताला तोड़कर घरेलू सामान की चोरी कर ली. चोरी की सूचना मिलने पर आलोक शर्मा अपने घर पहुंचे. वहां मेन गेट, मुख्य दरवाजा और अंदर के कमरे का दरवाजा टूटा हुआ मिला.

जांच करने पर कमरे में रखा सोलर प्लेट, पुराना समरसेबल और बर्तन गायब मिले. आलोक शर्मा टाउनशिप आवासीय परिसर में रहते हैं, जबकि बनसानी गांव स्थित उनका घर बंद रहता था. घर की देखभाल खेती करने वाले मजदूर करते थे.

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रंजनी रंजन और एएसआई नारायण प्रसाद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली. थाना प्रभारी ने कहा कि घटना असामाजिक तत्वों की करतूत प्रतीत हो रही है. पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ने का प्रयास कर रही है.

इस मामले में आलोक शर्मा ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >