लायंस क्लब ऑफ गढ़वा कई अवॉर्ड्स से सम्मानित

लायंस क्लब ऑफ गढ़वा कई अवॉर्ड्स से सम्मानित

प्रतिनिधि, गढ़वा

जमशेदपुर के होटल एनएच हिल्स में लायंस क्लब इंटरनेशनल 322 ए के सत्र 2024-25 के लिए आयोजित अवार्ड समारोह में लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और जनहित कार्यों के दम पर नया इतिहास रच दिया. क्लब और इसके अध्यक्ष डॉ असजद अंसारी को एक साथ कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाज़ा गया. सम्मानों में परमानेंट प्रोजेक्ट स्वास्थ्य शिविर के लिए विशेष पहचान शामिल है, जो हर महीने की पहली तारीख को गढ़वा के मिलाप मेडिकल सेंटर में आयोजित होता है. इसके अलावा क्लब को आउटस्टैंडिंग परफॉरमेंस अवार्ड, मेम्बरशिप ग्रोथ एप्रिसिएशन अवार्ड, सर्विस रिपोर्टिंग अवार्ड और बैनर प्रेजेंटेशन में तीसरा स्थान मिला. व्यक्तिगत तौर पर डॉ असजद अंसारी को बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. वर्ष 2024 में अध्यक्ष पद संभालने के बाद उन्होंने कई प्रभावशाली सामाजिक पहलें कीं, जिसके चलते 2025 में उन्हें पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया. उनकी नेतृत्व क्षमता और क्लब को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के प्रयासों के लिए उन्हें एमजेएफ उपाधि भी प्रदान की गयी, जो जिलापाल सीमा वाजपेयी ने सौंपी. डॉ अंसारी ने कहा कि जिलापाल सीमा वाजपेयी के हाथों सम्मानित होना मेरे लिए गर्व का विषय है. यह उपलब्धि पूरे क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग व समर्पण का प्रतीक है. जब हम सभी मिलकर कार्य करते हैं, तभी इस तरह की सफलता संभव होती है. इस अवसर पर उप जिलापाल सुभद्रा मजूमदार, सुचित्रा रुंगटा, लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ग्रीन के सक्रिय सदस्य उमेश अग्रवाल, लायंस क्लब ऑफ गढ़वा विशाल के सदस्य विजय केशरी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >