अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे गढ़वा के उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद कुमार झा

गढ़वा के उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद कुमार झा रांची में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में युवाओं के सशक्तिकरण पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।

गढ़वा. गढ़वा के जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सह भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर कुमुद कुमार झा रांची में आयोजित होने वाले दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की ओर से आगामी 2 और 3 सितंबर को इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है.

विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श

प्रतिष्ठित सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी निर्वाचन विशेषज्ञ, शोधकर्ता और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार शामिल होंगे. सम्मेलन में निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक भागीदारी और मतदाता जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.

युवाओं के सशक्तिकरण पर शोध पत्र

उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद कुमार झा के शोध पत्र का विषय 'मतदाता रजिस्टर एवं सरल पंजीकरण विधि से लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी द्वारा युवाओं का सशक्तिकरण' है. इस विषय के माध्यम से वे सरल मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी के महत्व पर अपने विचार और शोध प्रस्तुत करेंगे.

ये भी पढ़ें: रेल मंत्री से मिले सांसद बीडी राम, पलामू संसदीय क्षेत्र के लिए वर्कशॉप से नई ट्रेन तक उठाईं पांच बड़ी मांगें

लोकतंत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी

इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कुमुद कुमार झा ने कहा कि यह अवसर उनके लिए बेहद खास है. उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से लोकतंत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विचार साझा करने और सीखने का महत्वपूर्ण मंच मिलेगा.

ये भी पढ़ें: मेराल थाना प्रभारी के खिलाफ विधायक सत्येंद्र तिवारी ने की केंद्रीय गृह सचिव से सीबीआई-ईडी जांच की मांग

कई राज्यों में दे चुके हैं निर्वाचन प्रशिक्षण

गढ़वा में पदस्थापित कुमुद कुमार झा भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर हैं. वे अब तक आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्यों में जाकर निर्वाचन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दे चुके हैं. इससे पूर्व भी कुमुद कुमार झा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में अपनी सहभागिता दर्ज करा चुके हैं. निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रशिक्षण और शोध कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >