पेंशनरों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई खुशी, 11 साल 8 माह में पेंशन कटौती पूरी करने के आदेश का स्वागत

झारखंड पेंशनर कल्याण समाज की बैठक में पेंशन कटौती और महंगाई भत्ते समेत कई महत्वपूर्ण मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

गढ़वा. झारखंड पेंशनर कल्याण समाज गढ़वा की मासिक बैठक उपाध्यक्ष गोपाल राम की अध्यक्षता में हुई. संचालन सचिव अशर्फी राम ने किया. बैठक में पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में बताया गया कि पेंशनरों द्वारा बेची गई 40 प्रतिशत पेंशन की कटौती अब 15 वर्ष के बजाय 11 वर्ष 8 माह में पूरी करने का सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है. इस फैसले पर उपस्थित पेंशनरों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट के प्रति आभार जताया.

अधिवेशन की सफलता पर खुशी

सचिव अशर्फी राम ने 26 जुलाई को आयोजित त्रिवार्षिक अधिवेशन की सफलता पर खुशी जताई. वहीं, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बैठक में आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया. निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि प्राप्त होने पर सचिव और प्रतिनिधियों ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें: गढ़वा में पत्नी और प्रेमी की साजिश ने उड़ाए होश : दो जंगल, दो हत्याएं और एक जैसी कहानी

18 माह के लंबित डीए भुगतान की मांग

सचिव ने कोरोना काल से लंबित 18 माह के महंगाई भत्ते का भुगतान करने की मांग की. साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे किराये में मिलने वाली 50 प्रतिशत छूट को फिर से बहाल करने की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण पेंशनरों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है. ऐसे में सरकार को पेंशनरों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को शीघ्र लागू करने की मांग भी की गई.

बैठक में श्याम बिहारी राम, सरवन कुमार, सतेंद्र सिंह, रामाधार यादव, हरि राम, सुदामा राम, नेपुरी कुंवर समेत बड़ी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पियूष तिवारी

पियूष तिवारी गढ़वा जिले में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. ढाई दशक से भी अधिक के इस सुदीर्घ अनुभव में उन्होंने खोजी पत्रकारिता को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया है. पेचीदा प्रशासनिक मामलों का तथ्यपरक विश्लेषण करना और छिपी हुई खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ सामने लाना उनकी कार्यशैली की मुख्य पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >