दूसरी महिला संग भागा पति, पत्नी ने ब्लेड से गला रेता, भर्ती

दूसरी महिला संग भागा पति, पत्नी ने ब्लेड से गला रेता, भर्ती

गढ़वा. बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के पिपरी खुर्द गांव में एक महिला ने पारिवारिक कलह और पति के धोखे से क्षुब्ध होकर आत्महत्या का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार, राजेंद्र भुइयां की पत्नी अनीता देवी ने शनिवार को ब्लेड से अपना गला रेतकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसके बाद गंभीर अवस्था में उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अनीता देवी का पति राजेंद्र भुइयां किसी दूसरी महिला को लेकर भाग गया है. इस बात को लेकर अनीता काफी समय से मानसिक तनाव में थी. शनिवार को इसी बात से तंग आकर उसने घर में रखे ब्लेड से गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि घाव गहरा जरूर है, लेकिन फिलहाल अनीता की स्थिति खतरे से बाहर है. अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है. प

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >