केतार. प्रखंड क्षेत्र में वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन स्वीकृति में हो रही देरी पर जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है. इस संबंध में उन्होंने उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी व जिला परिषद गढ़वा को पत्र भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि झारखंड सरकार के निर्देशानुसार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सभी पंचायत सचिवालयों में जनता दरबार आयोजित कर पेंशन से जुड़े अनेक आवेदन प्राप्त किये गये थे. लेकिन लगभग छह माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक संबंधित पेंशन योजनाओं की स्वीकृति नहीं दी गयी है. ज्वाला प्रसाद ने बताया कि इस देरी के कारण लाभुकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि लंबित सभी पेंशन आवेदनों की शीघ्र जांच कर अविलंब स्वीकृति प्रदान की जाये, ताकि जरूरतमंद लाभुकों को समय पर सहायता मिल सके.
पेंशन के आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत करने की मांग
पेंशन के आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत करने की मांग
