स्वाधीनता संग्राम के बलिदानियों को सम्मान देना सराहनीय

स्वाधीनता संग्राम के बलिदानियों को सम्मान देना सराहनीय

गढ़वा.

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम की 168वीं वर्षगांठ के अवसर पर पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच नवादा ने बंधन मैरेज हॉल में तिलक करो इस मिट्टी से नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी नीलांबर-पीतांबर, नारायण साव तथा भूखा साव हलवाई की जन्मस्थली क्रमशः चेमो-सनेया, रमकंडा तथा बड़गड़ से लायी गयी पवित्र मिट्टी के कलश का पूजन किया गया. इसके बाद अखंड भारत के मानचित्र पर 18.57 मिनट पर 168 दीप एक साथ जलाये गये. फिर सभी लोगों का पवित्र मिट्टी से तिलक किया गया. मौके पर मंच के निदेशक नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने कहा कि पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच स्थापना काल से स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानियों को समर्पित विभिन्न प्रकार के आयोजन करता रहा है. इसी कड़ी में यह वार्षिक आयोजन भी है. अभी अमर बलिदानी नीलांबर-पीतांबर, नारायण साव तथा भूखा साव हलवाई की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी का कलश उपलब्ध है. अगले माह तक बलिदानी मंगल पांडेय, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई एवं बाबू कुंवर सिंह की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी भी उपलब्ध हो जायेगी. सभी के सहयोग एवं स्नेह से कला मंच निरंतर ऐसे आयोजन करता रहेगा. मौके पर भारतीय थल सेना के नायब सूबेदार चंदन सिंह चंदेल ने कहा कि भारत माता के वीर सपूतों के सम्मान में पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर होना चाहिए. समाजसेवी डॉ पतंजलि कुमार केशरी ने कहा कि पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले तिलक करो इस मिट्टी से- कार्यक्रम के माध्यम से प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को जो सम्मान दिया जा रहा है वह अत्यंत सराहनीय है. अगली पीढ़ी को भी इससे अवगत कराने की आवश्यकता है.

मौके पर पलामू सांसद के प्रतिनिधि प्रवीण जायसवाल ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से ही हमें पहली बार प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के बलिदानी रमकंडा निवासी नारायण साव एवं बड़गड़ निवासी भूखा साव हलवाई के विषय में जानकारी मिली है. इसके लिए पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच का वह हृदय से आभार व्यक्त करते हैं. मौके पर संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के संरक्षक जगतारण तिवारी, प्रेम दीवाना व्यास, डॉ रंजीत कुमार, डॉ शंभू कुमार तिवारी, राजी रंजन तिवारी, जेपी रमण व अद्भुत प्रभात ने भी अपने विचार व्यक्त किये.

तलवारबाजी और कराटे का प्रदर्शन : मौके पर तलवारबाजी और कराटे का प्रदर्शन किया गया. इसमें झूलन कुमारी, सुप्रिया कुमारी, सौरभ कुमार तथा शाहीन परवीन ने प्रदर्शन किया. वहीं अग्निवीर आशीष दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन किया. आयोजन को सफल बनाने में अग्निवीर विजय सोनी, प्रदीप कुमार, मनोज संसाई, डॉ शंभू कुमार तिवारी, पुरुषोत्तम सिंह चंदेल तथा आशीष दुबे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >