युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भवनाथपुर थाना क्षेत्र के हुरका गांव निवासी उपेंद्र शुक्ला की पुत्री सलोनी कुमारी (20 वर्ष) ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया गया कि घरेलू कामकाज को लेकर सलोनी कुमारी एवं उसकी बहन के बीच नोंकझोंक हुई थी. इसके बाद रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गये. इसके बाद सलोनी कुमारी ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शनिवार की सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली, तो उन्होंने सलोनी कुमारी को फंदे से लटकता पाया. इसके बाद उपेंद्र शुक्ला के परिवार के लोगों के रोने धोने की आवाज सुनकर पड़ोसी उनके घर पहुंचे. वहां लोगों की भीड़ लग गयी. इस बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. तब पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा व अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >