गढ़वा : कक्षा छह की छात्रा के साथ गैंगरेप, दो आरोपी फरार

मेराल थाना क्षेत्र के टिकुलडीहा गांव में दलित समाज की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. घटना दो मार्च की है. पीड़ित छात्रा छठी कक्षा में पढ़ती है.

मेराल(गढ़वा) : मेराल थाना क्षेत्र के टिकुलडीहा गांव में दलित समाज की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. घटना दो मार्च की है. पीड़ित छात्रा छठी कक्षा में पढ़ती है. पीड़िता और उसके परिजन के बयान पर मेराल पुलिस ने गांव के ही समीर खान और समी खान के खिलाफ पोक्सो एक्ट एवं धारा 376 डी के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. मंगलवार को नाबालिग का न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद मेडिकल जांच की गयी है.

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पीड़िता के पिता नहीं हैं. वह टिकुलडीहा गांव में अपने मामा के घर रहती है. सोमवार को पीड़िता नदी किनारे अपने खेत पर जा रही थी. वहां दोनों आरोपी पहले से ही घात लगाये हुए थे. उक्त दोनों आरोपियों ने पीड़िता को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के परिजनों ने इस घटना की जानकारी पहले पूर्व सांसद मनोज भुइयां को दी. इसके बाद मनोज भुइयां ने गढ़वा एसपी को फोन कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की. डीएसपी दिलीप खलखो के नेतृत्व में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >