अलग-अलग बाइक दुर्घटना में चार युवक घायल

अलग-अलग बाइक दुर्घटना में चार युवक घायल

मझिआंव.

मझिआंव-खरसोता मुख्य सड़क पर एवं कांडी थाना क्षेत्र के पतिला- सुंडीपुर मुख्य सड़क पर दो अलग-अलग बाइक दुर्घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना कांडी थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव के समीप मुख्य सड़क पर हुई. इसमें बाइक अनियंत्रित हो कर बिजली के खंभे से टकरा गयी. इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजनों ने उन्हें मझिआंव रेफरल अस्पताल लाया. वहां उपस्थित चिकित्सक ने कांडी थाना क्षेत्र के नैनाबार गांव निवासी राजेश्वर राम के 25 वर्षीय पुत्र शिव बच्चन राम एवं पतीला गांव निवासी दिनेश राम के 24 वर्षीय पुत्र राजकुमार राम को प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा सदर रेफर कर दिया. वहीं दूसरी घटना मझिआंव थाना क्षेत्र के बुढ़ीखांड़ गांव स्थित बांकी नदी के समीप हुई. यहां दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए महावीर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल मझिआंव लाया गया. यहां पर डॉ मनीष सिंह ने मझिआंव थाना क्षेत्र के करकटा गांव निवासी विनोद राम के 30 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार एवं कांडी थाना क्षेत्र के खुटहेरीया पंचायत अंतर्गत रकसही गांव निवासी सत्येंद्र रजवार के 22 वर्षीय पुत्र पंचम कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >