जंगल में लगी आग, चार साल के बच्चे की जल कर मौत

जंगल में लगी आग, चार साल के बच्चे की जल कर मौत

गढ़वा जिले के चिनिया गांव निवासी अरुण कोरवा के पुत्र विवेक कुमार कोरवा ( चार वर्ष) की मौत सोमवार को जलने हो गयी. परिजनों ने बताया कि विवेक अपने गांव के एक लड़के के साथ चिनिया जंगल में महुआ चुनने गया था. वहां जंगल में पहले से आग लगी हुई थी. इसी दौरान विवेक उस आग में गिर गया. घटना के बाद उसके साथ गये लड़कों ने उसके घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने चिनिया जंगल पहुंचकर बच्चे को आग से निकाल कर उसे गढ़वा सदर अस्पताल लाया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य प्रशिक्षण के लिए भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >