गढ़वा. गढ़वा-रेहला मार्ग पर फरठीया मोड़ के समीप गुरुवार को बस और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गये. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
हादसे में लोग हुए घायल
घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी अकबर अंसारी की पत्नी सबरुन बीवी, कोरबाडीह गांव निवासी अखिलेश चौधरी की पत्नी मनकलिया देवी, गढ़वा शहर के संघत मोहल्ला निवासी पारस नाथ कश्यप के पुत्र दिनेश कुमार कश्यप, चिनिया थाना क्षेत्र के बेसरी गांव निवासी आशिक अंसारी की पत्नी रवीना बीवी और उसका पुत्र अबरार अंसारी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: गढ़वा : केतार में 3 साल में ही उखड़ गई सड़क, गड्ढे और कीचड़ से हजारों ग्रामीण परेशान, हादसे का बना खतरा
रेहला से गढ़वा आ रहा था टेंपो
बताया गया कि सभी लोग एक टेंपो पर सवार होकर रेहला की ओर से गढ़वा आ रहे थे. इसी दौरान टेंपो जैसे ही फरठीया मोड़ के पास पहुंचा, सामने से आ रही बस से उसकी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो में सवार सभी पांच लोग घायल हो गये.
ये भी पढ़ें: गढ़वा : आधी रात को तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, दोनों के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बची जान
स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
