डुमरी. डुमरी प्रखंड स्थित जनता उच्च विद्यालय नवाडीह के चर्च हॉल में मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिये भव्य सम्मान सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत दर्ज किया गया. विद्यालय से परीक्षा में शामिल हुए कुल 160 विद्यार्थियों में से 148 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी और 12 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होकर पूरे क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है, जिससे विद्यालय परिवार और अभिभावकों में भारी हर्ष का माहौल है. विद्यालय के टॉप टेन में स्थान पाने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं में आकर्ष कुमार (450 अंक), सीटू कवर (432 अंक), महावीर नायक (427 अंक), शबनम कुमारी (424 अंक), नसीद फिरदौस (423 अंक), आदित्य साय कवर (416 अंक), आकांक्षा टोप्पो (412 अंक), चांदनी कुमारी (409 अंक), प्रीति किरण कुमारी (409 अंक), हर्षित लकड़ा (409 अंक), अंजली केरकेट्टा (402 अंक) और पिंकी तिग्गा (399 अंक) शामिल हैं, जिन्होंने शानदार अंक प्राप्त कर अपनी जगह बनायी. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर इंटर कॉलेज नवाडीह सह जनता उच्च विद्यालय नवाडीह के प्रधानाचार्य फादर ब्यातुष किंडो ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि इन बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत व लगन से विद्यालय को गौरवान्वित किया है, साथ ही उन्होंने रेखांकित किया कि इस शानदार सफलता के पीछे शिक्षकों का कुशल मार्गदर्शन, बच्चों का अथक परिश्रम और अभिभावकों का निरंतर सहयोग सबसे महत्वपूर्ण रहा है.
सफल छात्र-छात्राओं के लिये सम्मान समारोह आयोजित
डुमरी प्रखंड स्थित जनता उच्च विद्यालय नवाडीह के चर्च हॉल में मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिये भव्य सम्मान सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया
