देश का हर तबका महंगाई से त्रस्त: ओबैदुल्लाह

देश का हर तबका महंगाई से त्रस्त: ओबैदुल्लाह

प्रतिनिधि, गढ़वा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने रंका मोड़ पर केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला भी फूंका. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रंका मोड़ पर जुटकर पेट्रोल-डीजल, दूध, सीएनजी गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि एवं केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 12 साल में सिर्फ जुमलेबाजी की है. आज पेट्रोल 110 पार, डीजल 100 पार, दूध 70 रुपये लीटर और गैस सिलेंडर 1200 रुपये का हो गया है. गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग – हर तबका महंगाई की मार से त्रस्त है, लेकिन केंद्र सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है. जिला प्रभारी सुरजीत नगवाल ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आज आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है. केंद्र की सरकार गरीब किसान व महिला विरोधी सरकार है, भाजपा सरकार जब से आई है तब से लगातार महंगाई बढ़ा रही है रुपया लगातार गिर रहा है. नीट सहित प्रमुख परीक्षाओं में धांधली से लाखों छात्रों का भविष्य चौपट हो गया है. पुतला दहन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पूर्व प्रत्यासी सुधीर चंद्रवंशी,उमेश त्रिपाठी, बजेंद्र चौधरी, ऋषभ चंद्रवंशी, खुर्शीद आलम, आनन्द यादव, योगेंद्र नथ चौबे, अखिलेश कुमार, ओम प्रकाश चौबे,सतेंद्र पाण्डेय, बाबर खान आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >