ट्रैक्टर की चपेट में आकर बच्चे की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आकर बच्चे की मौत

गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव निवासी विक्रम भुईंया का एक वर्षीय ऋतिक कुमार एक वर्ष की मौत सोमवार को ट्रैक्टर के चपेट में आने से हो गयी. विक्रम भुईंया ने बताया कि वह मझिआंव थाना क्षेत्र के बुढ़ीखांड़ गांव स्थित एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने अपने परिवार के साथ गया है. वहां उसके बेटे ऋतिक को खेलने के दौरान एक ट्रैक्टर ने ईंट भट्ठा पर ही टक्कर मार दिया. इसके बाद बच्चे को वहां से हटाकर बगल में सुला दिया. घटना के कुछ देर बाद जब रितिक कुमार के परिजनों को इसकी जानकारी मिली, तो परिजनों ने गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल लाया. वहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >