बहनोई का निधन, साला सड़क दुर्घटना में घायल

बहनोई का निधन, साला सड़क दुर्घटना में घायल

कर्पूरी चौक के समीप सड़क पार करने के दौरान बाइक के धक्के से चैनपुर थाना क्षेत्र के मतोली गांव के 55 वर्षीय राजेंद्र बैठा गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. वहां चिकित्सक शैलेंद्र कुमार और एस कुमार ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया है. बताया गया कि शनिवार की अहले सुबह कपड़ा आयरन करने के दौरान करंट लगने से भवनाथपुर बस्ती निवासी 45 वर्षीय सुनील बैठा की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर सुनील के ससुराल पलामू चैनपुर मतोली गांव से उनका साला राजेंद्र बैठा अपने भतीजा अजय कुमार के साथ भवनाथपुर आया था. दाह संस्कार के लिए कपड़ा लेने बाइक से भवनाथपुर बाजार जा रहा था. इसी बीच सड़क पार करने के दौरान एक तेज गति से आ रही बाइक (जेएच 03 एएम-3985) ने उसे धक्का मार दिया. इस घटना में राजेंद्र बैठा का एक पैर टूट गया है. घटना की सूचना भवनाथपुर थाना को मिलने पर एसआइ नारायण शर्मा ने वहां पहुंचकर मामले की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >