कांडी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का बेहतर प्रदर्शन

कांडी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का बेहतर प्रदर्शन

कांडी.

कांडी प्रखंड के किशुनराज पब्लिक हाई स्कूल का मैट्रिक का रिजल्ट शत-प्रतिशत हुआ है. विद्यालय के प्राचार्य नवनीत कुमार दुबे ने बताया कि इस वर्ष उनके स्कूल से 43 बच्चे मैट्रिक परीक्षा लिखी थी. सभी ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की है. उन्होंने बताया कि स्कूल के टॉप टेन में शशि कुमार मेहता 92.80 प्रतिशत, रुखसार खातून 91.80, अमीषा शरण 91, हर्षित मिश्रा 90.80, रुद्र प्रकाश दुबे 90.40, शुभम कुमार 89.60, रोहित कुमार 89.20, साक्षी कुमारी व नेहा कुमारी 88.60, अभिषेक कुमार मेहता 88.20, खुशी कुमारी, खुश नजर बानो व ज्योति कुमारी 88 प्रतिशत शामिल हैं. उधर राजकीयकृत प्लस टू महंत श्री राम चन्द्रपुरी उच्च विद्यालय गरदाहा का मैट्रिक का रिजल्ट 97.2 प्रतिशत हुआ है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूर्यदीप पाल ने बताया कि इस वर्ष उनके विद्यालय से 318 बच्चों ने परीक्षा दी थी. इनमें 309 पास हुए हैं. कुल 84 विद्यार्थी प्रथम, 189 द्वितीय व 36 ने तृतीय श्रेणी से परीक्षा पास की है. जबकि नौ बच्चे अनुतीर्ण रहे हैं. जयंसी गुप्ता 84.8 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी है. वह मध्य विद्यालय अधौरा में कार्यरत सहायक अध्यापक धनंजय कुमार गुप्ता की पुत्री है. इसी तरह से लक्ष्मी चंद्रवंशी कन्या उच्च विद्यालय कांडी की छात्रा व जिया मोबाइल सेंटर कांडी के प्रोपराइटर गुड्डू मेहता की बेटी है. जिया कुमारी 464 अंक 92.8 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी है. जबकि हनी कुमारी ने 443 अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है.

पीएम श्री स्तरोन्नत उच्च विद्यालय लमारी कला के 261 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी. इनमें 259 ने परीक्षा पास कर ली है. इनमें 143 प्रथम, 112 द्वितीय व दो तृतीय स्थान पर रहे हैं. राकेश कुमार साव ने 462 अंक 92 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में टॉप किया है. जबकि उत्तम कुमार 452 अंक 90.21, मृत्युंजय मिश्रा 451 अंक 90.20, नितेश कुमार साव 86 प्रतिशत 430 अंक व प्रदीप यादव 85.20 प्रतिशत 426 अंक, सृष्टि कुमारी 85 प्रतिशत 425 अंक, रिशु प्रसाद साह व आलोक कुमार साह का प्राप्तांक 84.80 प्रतिशत (424 अंक) रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >