नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले की अनन्या ने जीता कांस्य

झांसी में हुआ था ऑल इंडिया केंद्रीय विद्यालय नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन

झांसी में हुआ था ऑल इंडिया केंद्रीय विद्यालय नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन

प्रतिनिधि गढ़वा

उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 23 से 27 जुलाई तक आयोजित ऑल इंडिया केंद्रीय विद्यालय नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गढ़वा केंद्रीय विद्यालय की छात्रा अनन्या कुमारी ने कांस्य पदक जीता. अनन्या ने कांस्य जीतर जिले के साथ-साथ पूरे झारखंड का नाम रोशन किया. अनन्या की इस सफलता पर जिले में हर्ष का माहौल है. उन्हें जिलेभर से बधाइयां मिल रही है. खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. बॉक्सिंग संघ और गणेशा अकादमी ने भी अनन्या को शुभकामनाएं दी है. वहीं गढ़वा जिला बॉक्सिंग संघ की ओर से संरक्षक मोहम्मद मुमताज राही, अध्यक्ष शिव शंकर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष हरिनंद पांडेय, वरीय उपाध्यक्ष लव कुमार दुबे, सचिव सह प्रशिक्षक राम प्रवेश तिवारी, कोषाध्यक्ष एवं गणेशा बॉक्सिंग अकादमी के संरक्षक नितिन तिवारी, पुनीत जयसवाल व माहिती उग्रसुंडी ने अनन्या को शुभकामनाएं है.

खिलाड़ियों में भी दिखा उत्साह

अनन्या की इस सफलता से जिले के युवा खिलाड़ी भी काफी उत्साहित दिखे. आराध्या कुमारी, गौतम तिवारी, अमीषा उजाला, सृष्टि तिवारी, बिट्टू कुमार, नौशाद आलम, सौरव कुमार, शिवम कुमार, भव्य कुमार, दिव्या कुमारी, मयंक कुमार, ऋषि बाबू, लक्ष्मी कुमारी, पवल किशोर आदि ने अनन्या को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता से अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी.

ओलंपिक संघ ने भी की सराहना

गढ़वा ओलंपिक संघ की ओर से भी अनन्या को बधाई दी गई. संघ के संरक्षक अनिता दत्त, राकेश पाल, रेखा चौबे, अध्यक्ष शैलेन्द्र पाठक, महासचिव आलोक मिश्रा, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, खेल प्रतिनिधि ओंकार सिंह ने अनन्या की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >