कांडी. थाना क्षेत्र के चोका गांव में एक विशालकाय गोह करीब दो दिन पहले जगरनाथ दुबे के 10 फीट गहरे कुएं में गिर गया. ग्रामीणों ने तुरंत उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन गहरे कुएं के कारण वे सफल नहीं हो सके. इसके बाद उन्होंने वन विभाग को सूचना दी. वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और वन प्रभारी अनूप सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. टीम में विकास कुमार, कुंदन यादव, राकेश कुमार और चालक अनिल चंद्रवंशी शामिल थे. वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से गोह को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित बाहर निकाला. इस साहसिक कार्य में मोनू तिवारी, पिंटू दुबे, रवि दुबे, अर्पित दुबे, अनुभव दुबे, मनु तिवारी और विकेश दुबे सहित कई ग्रामीणों ने मदद की. रेस्क्यू के बाद गोह की सेहत जांची गई और उसे पास के घने जंगल में छोड़ दिया गया, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में रह सके. वन विभाग की त्वरित कार्रवाई और ग्रामीणों की तत्परता की इलाके में काफी सराहना हो रही है. इस घटना ने सभी को राहत दी और स्थानीय लोगों में वन्य जीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी दिया.
दो दिनों की मशक्कत के बाद कुएं से किया गोह का रेस्क्यू
दो दिनों की मशक्कत के बाद कुएं से किया गोह का रेस्क्यू
