केरल घटना के विरोध में राहुल का पुतला फूंका

गढ़वा : भारतीय जनता युवा मोर्चा गढ़वा जिला के तत्वावधान में केरल के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खुलेआम गो हत्या कर उसके मांस को सार्वजनिक रूप से पकाकर खाने के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया गया़ इसको लेकर जिला मुख्यालय में रैली निकाली व कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाया़ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने […]

गढ़वा : भारतीय जनता युवा मोर्चा गढ़वा जिला के तत्वावधान में केरल के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खुलेआम गो हत्या कर उसके मांस को सार्वजनिक रूप से पकाकर खाने के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया गया़ इसको लेकर जिला मुख्यालय में रैली निकाली व कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाया़
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामाशीष तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की़ इस मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छद्म धर्मनिरपेक्ष की आड़ में एक खास वर्ग के लोगों को खुश करने के लिए देश के करोड़ों हिंदुओं का अपमान किया है़ गो माता का इस तरह सरेआम वध कर उसके मांस को खाना दर्शाता है कि कांग्रेस के लोग आसुरी प्रवृति के हैं. आज के सभ्य समाज में इतनी बर्बर कुकृत्य बर्दाश्त से बाहर है़
आनेवाले दिनों में पूरे देश से कांग्रेस का सफाया लगभग तय है़ इस मौके पर उपाध्यक्ष मनोज पाठक, मंत्री प्रवीण पाल, अविनाश पासवान, मंडल अध्यक्ष श्रवण तिवारी, उपाध्यक्ष उत्तम कमलापुरी, लक्ष्मीकांत पांडेय, शशिकांत तिवारी, सुनील कुमार धरदूबे, अभिषेक कुमार तिवारी, नवनीत कुमार मेहता, प्रवीण जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र विश्वकर्मा सहित काफी लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >