शादी समारोह में जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

शादी समारोह में जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

भंडरिया. भंडरिया-गोदरमाना मुख्य मार्ग पर सरइडीह गांव के समीप सोमवार को सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी लोग छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से भंडरिया एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे, इसी दौरान अनियंत्रित बाइक पेड़ से जा टकरा गयी. मृतका की पहचान छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज निवासी सुदन राम की 43 वर्षीय पत्नी जमुनी देवी के रूप में हुई है. वहीं, हादसे में शकुंतला देवी (40 वर्ष) व हरदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. फिलहाल दोनों का इलाज मेदिनीनगर एमएमसीएच में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >