तालाबंदी को लेकर उपाध्यक्ष पर प्राथमिकी

गढ़वा. नगर परिषद गढ़वा कार्यालय में गुरुवार को की गयी तालाबंदी को लेकर नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल पांडेय पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी खागो यादव ने तालाबंदी को लेकर गढ़वा थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया था़, जिसके आलोक में मामला दर्ज किया गया है़ प्राथमिकी में उपाध्यक्ष […]

गढ़वा. नगर परिषद गढ़वा कार्यालय में गुरुवार को की गयी तालाबंदी को लेकर नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल पांडेय पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी खागो यादव ने तालाबंदी को लेकर गढ़वा थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया था़, जिसके आलोक में मामला दर्ज किया गया है़ प्राथमिकी में उपाध्यक्ष अनिल पांडेय पर आरोप लगाया है कि उन्होंने गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय में कार्य कर रहे कर्मियों को बाहर निकालकर कार्यालय में बंदी कर दी थी़.

तालाबंदी की वजह से नगर परिषद का कार्य दिनभर के लिए ठप हो गया़ उपाध्यक्ष पर सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न करने से संबंधित मामला दर्ज किया गया है़.

उल्लेखनीय है कि नगर परिषद उपाध्यक्ष ने सहिजना के डीप बोर को चालू कराने की मांग को लेकर गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय में तालाबंदी कर दी थी़ तालाबंदी के पश्चात उपायुक्त कार्यालय में डीसी की अनुपस्थिति में चाबी सौंप दी थी़, जिसे बाद में कार्यपालक पदाधिकारी को डीसी के निर्देश पर बुलाकर वापस कर दिया गया था़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >