हत्यारों को बचा रही है पुलिस

रमना : बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के जतपुरा ग्राम में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के चौथे दिन सोमवार को भी विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं का दौरा जारी रहा़ नेताओं ने मृतक के परिजनों से मिलकर उनके प्रति शोक-सांत्वना व्यक्त की़ साथ ही जतपुरा-पिपरी बांकी नदी बालू घाट का निरीक्षण भी किया़ […]

रमना : बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के जतपुरा ग्राम में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के चौथे दिन सोमवार को भी विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं का दौरा जारी रहा़ नेताओं ने मृतक के परिजनों से मिलकर उनके प्रति शोक-सांत्वना व्यक्त की़ साथ ही जतपुरा-पिपरी बांकी नदी बालू घाट का निरीक्षण भी किया़ राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने जतपुरा पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली़

श्री राणा के साथ चतरा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, हुसैनाबाद के पूर्व विधायक संजय सिंह यादव, रामचंद्र सिंह चेरो व पूर्व सांसद मनोज भुइयां, पार्टी के जिलाध्यक्ष जमीरूद्दीन अंसारी, रामबदन बैठा, डॉ एमएन खान, वरुण बिहारी यादव, शंभु राम चंद्रवंशी सहित राजद के कई स्थानीय नेता मौजूद थे़ इस अवसर पर राजद के नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसके लिए पूरी तरह सरकार को दोषी ठहराया़

प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कहा कि जतपुरा गोलीकांड की घटना की पूरी जानकारी उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को हो गयी है़ उनके निर्देश पर ही वे यहां की घटना की जांच करने आये हुए हैं. जांच के बाद उन्हें पता चला कि हत्यारे पुलिस के काफी करीब हैं. पुलिस उन्हें बचाने का

प्रयास कर रही है़ पहले पुलिस ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी हो चुकी है़ लेकिन पुलिस का यह बयान झूठा साबित हुआ़ श्री राणा ने कहा कि यदि हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं की गयी, तो वे इसके विरुद्ध प्रदर्शन के लिए विवश होंगे़

उन्होंने इस घटना के लिए पूरी तरह जिला प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया़ उन्होंने कहा कि डीसी को एक माह पूर्व ही ग्रामीणों द्वारा अवैध खनन को रोकने के लिए मांग की गयी थी़

लेकिन इसके बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी़ बल्कि इसके बाद भी प्रशासन की देखरेख में अवैध खनन चलता रहा़ उन्होंने कहा कि मृतक के परिजन व ग्रामीणों में अभी भी भय का माहौल है़ उन्होंने उनके पूर्ण सुरक्षा की मांग की़

कई अन्य नेताओं ने भी दौरा किया

भवनाथपुर क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ यासीन अंसारी ने सोमवार को जतपुरा पहुंच कर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की़ इस दौरान श्री अंसारी ने पीड़ित परिजनों को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की़ श्री अंसारी ने अपनी ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया़ जिला परिषद अध्यक्ष विकास कुमार ने भी सोमवार को जतपुरा पहुंच कर मृतक के परिजनों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की़ उन्होंने घटना के दोषी को तत्काल गिरफ्तार करने व कड़ी सजा देने की मांग की़ जिप अध्यक्ष के साथ एनुल अंसारी सहित कई अन्य उपस्थित थे़ इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह रमना जिप सदस्य अरविंद कुमार तूफानी ने कहा कि जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई.

सीएम से मुआवजे की मांग करेंगे : रामचंद सहिश

आजसू के जुगसुलायी विधायक सह विधानसभा के उप सचेतक रामचंद्र सहिश तथा पूर्व डीआइजी सह पिछड़ा वर्ग महासभा के केंद्रीय संयोजक सुबोध प्रसाद ने जतपुरा ग्राम पहुंचकर मृतक के परिवार से मुलाकात किया. इस दौरान श्री सहिश ने कहा कि वे इस मामले में मुख्यमंत्री से बात करेंगे़ वे घटना के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे़

विधायक ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मृतक के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा 15 -15 लाख रुपये मुआवजा तथा सरकारी नौकरी की मांग करने का आश्वासन दिया़ साथ ही उन्होंने घटना के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की भी मांग की़

विधायक ने परिजनों से मिलने के बाद बालू घाट का निरीक्षण भी किया़ इस अवसर पर पार्टी के बबलू गुप्ता, इस्तेयाक रजा, अब्दुल मनान, पलामू जिलाध्यक्ष विकेश शुक्ला, इम्तेयाज अहमद, रामाशीष यादव, प्रकाश राम, अजय सिंह, विनोद यादव, दामोदर राम, जयराम पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे़

जमशेदपुर की तरह ही मुआवजा मिले : रंजन यादव

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने भी सोमवार को जतपुरा ग्राम पहुंच कर गोलीकांड के पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात किया. इस दौरान उन्होंने घटना पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की घटना में सरकार ने जो मुआवजा दिया है, वहीं मुआवजा जतपुरा गोलीकांड में मारे गये लोगों के आश्रितों को भी दी जाये़

साथ ही उन्होंने बालू माफियाओं द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की घटना का स्पीड ट्रायल कराकर दोषियों को सजा देने की मांग की़ घटना के लिए उन्होंने पूर्ण रूप से जिला प्रशासन को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि यदि जिला प्रशासन सही रहता, तो यह घटना नहीं घटती़ श्री यादव ने मृतक के आश्रित को पार्टी की ओर से 25 हजार रुपये नकद भी प्रदान किये़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >