सगमा : प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना भवन में पेयजल व स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुजूर की अध्यक्षता में मुखिया तथा जल सहिया की बैठक हुई. बैठक के दौरान पेयजल समस्या को ध्यान में रखते हुए उपस्थित मुखिया व जल सहिया को बंद पड़े चापाकल पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया गया.
बैठक को संबोधित करते हुए सहायक अभियंता ने सबों से अपने-अपने गांव में जाकर खराब पड़े चापाकल की सूची तत्काल कार्यालय में उपलब्ध कराने की बात कही़, ताकि उन्हें तत्काल ठीक किया जा सके़ उन्होंने बताया कि सगमा प्रखंड ओडीएफ हो चुका है. शौचालय बनवाने के बाद प्रखंड के सभी घरों में पानी पहुंचाने का काम प्राथमिकता के आधार पर शुरू कर दिया गया है.
