24 घंटे में कार्रवाई हो नहीं, तो आंदोलन

बंशीधर नगर : नसंमो ने शुक्रवार को जतपुरा ग्राम में चार लोगों की हुई हत्या को नरसंहार बताते हुए घटना की घोर निंदा की है. यह अमानवीय कृत्य है. इस नरसंहार में मारे गये सभी लोग के परिवार के साथ विधायक भानु प्रताप शाही साथ खड़े हैं. उक्त बातें नसंमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भगत […]

बंशीधर नगर : नसंमो ने शुक्रवार को जतपुरा ग्राम में चार लोगों की हुई हत्या को नरसंहार बताते हुए घटना की घोर निंदा की है. यह अमानवीय कृत्य है. इस नरसंहार में मारे गये सभी लोग के परिवार के साथ विधायक भानु प्रताप शाही साथ खड़े हैं. उक्त बातें नसंमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भगत दयानंद यादव ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता मे कही.
उन्होंने कहा कि नसंमो मृतक के परिवार को 25 –25 लाख रुपये मुआवजा व सरकार नौकरी, अपराधी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर स्पीड ट्रायल कराकर फांसी की सजा देने की मांग करती है. श्री यादव ने कहा कि घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं होना कहीं न कही प्रशासन की लापरवाही दर्शाता है. उन्होंने कहा कि मृतक के आश्रितों को सरकार सुरक्षा प्रदान करे. घटना में बचे चश्मदीद के रूप में सरांग पंचायत के मुखिया पति संतोष कुमार यादव को सुरक्षा प्रदान करना जरूरी है. मोर्चा ने सरकार के मुख्यमंत्री से 24 घंटे में कार्रवाई करने का आग्रह किया है. कार्रवाई न होने पर नसंमो पर सड़क पर उतरेगा. प्रेसवार्ता मे मोर्चा के वरीय नेता लक्ष्मण राम, अनिल कुमार चौबे, लालू ठाकुर, सत्येंद्र चौधरी, साबिर अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >