प्रशासन की मिलीभगत का परिणाम है घटना : सूर्यपत

बंशीधर नगर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का शिष्टमंडल पार्टी के केंद्रीय कमेटी के सदस्य सूर्यपत सिंह के नेतृत्व में जतपुरा ग्राम पहुंचकर शुक्रवार को जतपुरा पिपरी में हुए गोलीकांड का जायजा लिया तथा एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई हत्या की कड़ी निंदा की. मृतक के परिजनों से मिल कर उन्हें सांत्वना दी. […]

बंशीधर नगर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का शिष्टमंडल पार्टी के केंद्रीय कमेटी के सदस्य सूर्यपत सिंह के नेतृत्व में जतपुरा ग्राम पहुंचकर शुक्रवार को जतपुरा पिपरी में हुए गोलीकांड का जायजा लिया तथा एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई हत्या की कड़ी निंदा की. मृतक के परिजनों से मिल कर उन्हें सांत्वना दी.
घटना स्थल से लौटकर जानकारी देते हुए पलामू जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने बताया कि बायीं बाकीं नदी मे छत्तीसगढ़ निवासी ठेकेदार छोटन सिंह उर्फ धर्मवीर सिंह को लगातार पांच जगहों पर बालू उठाव का ठेका दिया गया. एकरारनामा के अनुसार श्मशान घाट, छठ घाट कुआं या कोई सार्वजनिक स्थल से 50 मीटर दूर से ही साढ़े तीन फीट गहरा तक बालू का उठाव करना है. लेकिन ठेकेदार बालू माफिया, जनप्रतिनिधि, राज्य सरकार के मंत्री व पदाधिकारी की मिली भगत से नदी में श्मशान घाट और नहाने के सार्वजनिक घाट में 25 से 30 फीट गहरा खोदकर बालू निकालने का काम किया जा रहा है. श्री तिवारी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व एक अल्पसंख्यक समुदाय के लड़के की मौत जतपुरा गांव के पश्चिम बालू घाट के खोदाई में गिरने से पानी मे डूब कर हो गयी थी, जिसे ठेकेदार ने लीपापोती कर दिया. सप्ताह पूर्व ग्रामीणों ने उपायुक्त व आरक्षी अधीक्षक गढ़वा को नियम विरुद्ध खुदाई पर रोक लगाने की मांग किया था.
लेकिन प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया. भाकपा इस घटना की सीबीआइ जांच कराने, दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने, निर्दोष ग्रामीणों पर उल्टे किये गये मुकदमे वापस लेने, ठेकेदार धर्मवीर सिंह का लाइसेंस रद्द करने की मांग करता है. शिष्टमंडल मे राज्य परिषद सदस्य गणेश सिंह, गढ़वा जिला सचिव राजकुमार राम, रामेश्वर अकेला, देवी दयाल मेहता, राजकुमार मेहता व मुन्ना राम के नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >