स्थानीय नीति के विरोध में 11 को समाहरणालय घेरेगा छात्र मोरचा

गढ़वा : एक ही राज्य में दो स्थानीय नीति लागू करने के विरोध में 11 फरवरी को झारखंड छात्र मोरचा द्वारा समाहरणालय पर महाधरना दिया जायेगा़ स्थानीय कृष्णा हरि होटल झारखंड छात्र मोरचा के नेताओं ने एक प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी़ इसे लेकर जेसीएम द्वारा गढ़वा एसडीओ को एक आवेदन भी दिया गया है़ […]

गढ़वा : एक ही राज्य में दो स्थानीय नीति लागू करने के विरोध में 11 फरवरी को झारखंड छात्र मोरचा द्वारा समाहरणालय पर महाधरना दिया जायेगा़ स्थानीय कृष्णा हरि होटल झारखंड छात्र मोरचा के नेताओं ने एक प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी़ इसे लेकर जेसीएम द्वारा गढ़वा एसडीओ को एक आवेदन भी दिया गया है़ प्रेसवार्ता में छात्र मोरचा के नेताओं ने कहा कि राज्य में दो स्थानीय नीति के खिलाफ एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है़

इस कार्यक्रम के तहत जिले के नौजवानों को गोलबंद कर सरकार की नीति का विरोध किया जायेगा़ नेताओं ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी अभियान छेड़ रखा है और युवाओं को सोशल मीडिया पर अपनी सहमति जताकर इस अभियान में शामिल हो़ं जिला प्रवक्ता धीरज दूबे ने कहा कि छात्र मोरचा स्थानीय नीति का विरोध कर रही है. प्रेसवार्ता में मोरचा के जिला प्रवक्ता धीरज दूबे,जिला सचिव सादाब खान,आफताब अंसारी, धीरज दूबे, अखिल पलामू छात्र संघ के जिला संयोजक रवि प्रकाश उर्फ लड्डू, अभिषेक धर दूबे, सूरज चंद्रवंशी, गुंजन दूबे, मंजर खान, वैजनाथ प्रसाद गौतम, संजीत सिंह, आनंद कुमार, धनंजय कुमार उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

यह भी पढ़ें >