मनरेगा में अनियमितता, दो पर प्राथमिकी

मनरेगा आयुक्त ने कार्यों की जांच में अनियमितता पायी 12 से अधिक योजनाओं की जांच की एक गिरफ्तार विशुनपुरा : मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी शुक्रवार को औचक निरीक्षण के लिए विशुनपुरा पहुंचे़ इस दौरान उनके साथ उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद व लोकपाल मुरारी झा भी उपस्थित थे़ आयुक्त ने पिपरी पंचायत के ओढ़ेया […]

मनरेगा आयुक्त ने कार्यों की जांच में अनियमितता पायी
12 से अधिक योजनाओं की जांच की एक गिरफ्तार
विशुनपुरा : मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी शुक्रवार को औचक निरीक्षण के लिए विशुनपुरा पहुंचे़ इस दौरान उनके साथ उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद व लोकपाल मुरारी झा भी उपस्थित थे़
आयुक्त ने पिपरी पंचायत के ओढ़ेया व विशुनपुरा पंचायत में मनरेगा की दर्जनों योजनाओं की जांच की़ जांच के दौरान उन्होंने काफी अनियमितता पायी़ अनियमितता पाये जाने पर काफी नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित लोगों पर बीडीओ को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया़ इसके आलोक में बीडीओ अशोक कुमार सिन्हा ने पिपरी पंचायत के ओढ़ेया गांव निवासी सुनील गुप्ता एवं विशुनपुरा निवासी प्रवेश गुप्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया़ आवेदन में बीडीओ ने दर्शाया है कि मनरेगा द्वारा गोपाल साव के डोभा निर्माण में 4.2 लाख रुपये की योजना में 3.6 लाख रुपये की फर्जी निकासी कर ली गयी है़
जबकि गोपाल साव का डोभा निर्माण स्थल पर मौजूद नहीं है़ इस आवेदन के बाद उपरोक्त दोनों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी़ थाना प्रभारी एमएन पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होते हुए सुनील कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि प्रवेश गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है़ समचार भेजे जाने तक मनेरगा आयुक्त श्री त्रिपाठी जांच कार्य में जुटे हुए थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

यह भी पढ़ें >