गढ़वा : शहर के चिनिया रोड स्थित परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में लेप्रोस्कोपिक विधि से पहली बार स्थानिक गर्भावस्था का सफल ऑपरेशन किया गया़ उक्त जानकारी अस्पताल के चिकित्सक डॉ कुमार निशांत सिंह ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता कर दी़
डॉ सिंह ने कहा कि जिस मरीज का ऑपरेशन किया गया, उसका बंध्याकरण ऑपरेशन छह वर्ष पूर्व नगरऊंटारी में हुआ था, जो फेल कर गया और वह पुन: गर्भवती हुई. लेकिन इस बार बच्चा नॉर्मल बच्चेदानी की जगह उसके अंडाशय में हुआ और वह फट गया, जिससे शरीर में अत्यधिक रक्तस्त्राव हुआ़ ऐसे मरीज का उपचार सिर्फ ऑपरेशन से ही संभव है़ दूरबीन विधि से ऑपरेशन के बाद मरीज सिर्फ तीन दिन में घर चला गया व उपचार की कीमत भी काफी कम आयी़ डॉ निशांत ने कहा कि ऐसे मरीज हमेशा इस जिले से रेफर कर दिये जाते हैं.
लेकिन अब परमेश्वरी मेडिकल सेंटर के लेप्रोस्कोपिक टीम उनके नेतृत्व में सफल ऑपरेशन कर एक मिसाल कायम की है़ इधर मरीज सरिता देवी ने कहा कि वह पलामू के बड़े-बड़े चिकित्सक से मिल कर इलाज कराने में असफल रही़ उन्हें सभी जगह से वापस भेज दिया गया़ बाद में उसे परमेश्वरी मेडिकल के बारे में बताया गया ,जहां उसका सफलता पूर्वक इलाज किया गया़
