पीएम आवास योजना को लेकर कर्मी प्रतिनियुक्त

नगरऊंटारी : प्रधानमंत्री आवास योजना सप्ताह की सफलता को लेकर बीडीअो मुरली यादव ने पंचायतवार कर्मियों को प्रतिनियुक्ति किया है. उन्होंने जारी निर्देश में कहा है कि इस दौरान लाभुकों का पंजीकरण जियो टैगिंग स्वीकृति, ले आउट व नींव खुदाई का कार्य किया जायेगा. जिससे की यथाशीघ्र आवास निर्माण का कार्य पूरा किया जा सके. […]

नगरऊंटारी : प्रधानमंत्री आवास योजना सप्ताह की सफलता को लेकर बीडीअो मुरली यादव ने पंचायतवार कर्मियों को प्रतिनियुक्ति किया है.
उन्होंने जारी निर्देश में कहा है कि इस दौरान लाभुकों का पंजीकरण जियो टैगिंग स्वीकृति, ले आउट व नींव खुदाई का कार्य किया जायेगा. जिससे की यथाशीघ्र आवास निर्माण का कार्य पूरा किया जा सके. बीडीओ ने प्रतिनियुक्त कर्मियों को पांच फरवरी तक शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है.
प्रतिनियुक्त कर्मियों में भोजपुर पंचायत के लिए रोजगार सेवक प्रभास पांडेय कनीय अभियंता संजय मुंडा, लाभुकों को प्रशिक्षण के लिए जनसेवक चंचल प्रवीण व पंचायत सचिव महाराज राम को चितविश्राम पंचायत में रोजगार सेवक गुलाब राम कनीय अभियंता संजय मुंडा, गरबांध पंचायत के लिए रोजगार सेवक प्रभात पांडेय, कनीय अभियंता चंद्रशेखर पांडेय, पंचायत सचिव विरेंद्र सिंह हलिवंता कला पंचायत के लिए रोजगार सेवक किशोर कुमार कनीय अभियंता चंद्रशेखर पांडेय, पंचायत सचिव सुनेश्वर बैठा, कुशडंड़ पंचायत के लिए रोजगार सेवक रीना कुमारी कनीय अभियंता विकास कुमार, पंचायत सचिव विरेंद्र सिंह नरही पंचायत के लिए रोजगार सेवक प्रभात पांडेय कनीय अभियंता चंद्रशेखर पांडेय, जनसेवक रवींद्र कुमार पिपरडीह पंचायत के लिए रोजगार सेवक किशोर कुमार कनीय अभियंता संजय मुंडा जनसेवक ममता लता, विलासपुर पंचायत के लिए रोजगार सेवक रोहित शुक्ला, कनीय अभियंता विकास कुमार पंचायत सचिव सुनेश्वर बैठा, हुलहुला खुर्द पंचायत के लिए रोजगार सेवक जयराम कनीय अभियंता संजय मुंडा पंचायत सचिव कामाख्या नारायण पाठक, कधवन पंचायत के लिए रोजगार सेवक प्रभास पांडेय कनीय अभियंता विकास कुमार पंचायत सचिव राजकेश्वर राम तथा कोलझिंकी पंचायत के लिए रोजगार सेवक जयराम कनीय अभियंता विकास कुमार व पंचायत सचिव महराज राम का नाम शामिल है. बीडीओ ने सभी मुखिया को उक्त कार्य काे सफल बनाने के लिए प्रतिनियुक्तकर्मियों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए पूर्ण समय व सहयोग देने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

सर्जन डॉ निशांत ने जटिल सर्जरी कर मरीज को दिया जीवनदान

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

यह भी पढ़ें >