रमना : डंडई प्रखंड के सोनेहारा स्थित परमानंद स्टेडियम में रॉयल कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रमना एवं सिलीदाग के बीच खेला गया. इसमें सिलीदाग की टीम 28 रनों से पराजित हुई. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रमना की टीम ने 12 ओवर में 65 रन बनाये़
इसके जवाब सिलीदाग की टीम सात ओवर में 37 पर ही ढेर हो गयी़ मैन ऑफ द मैच का खिताब पांच विकेट लेने वाले एस कुमार को दिया गया़ इस मौके पर समाजसेवी मुन्ना प्रसाद ने कहा कि शरीर के साथ मन को स्वस्थ रखने के लिये खेल जरूरी है़ इस तरह के खेल के आयोजन से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरती है़ इस मौके पर दिलीप पासवान, कमेटी के अध्यक्ष संतोष भार्गव, सचिव जसमुद्दीन खान, कोषाध्यक्ष सुनील प्रसाद आदि उपस्थित थे़
