बंद पड़ी भवनाथपुर चूना-पत्थर खदान के बारे में विधायक भानु प्रताप शाही ने सदन में उठाये सवाल, सरकार ने कारण बताया
गढ़वा : गढ़वा जिले का इकलौता सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम भवनाथपुर स्थित सेल आरएमडी माइंस के बंद पड़े घाघरा चूना-पत्थर खदान को लेकर भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही ने सदन में सवाल उठाया और जानकारी मांगी की खदान को क्यों बंद रखा गया है़ श्री शाही ने पूछा कि वर्ष 2014 से चूना-पत्थर खदान क्यों बंद है, तथा खदान बंद रहने के कारण हजारों मजदूर भुखमरी की कागार पर पहुंच गये है़ं
उन्होंने पूछा कि क्या सरकार उक्त खदान को चालू करने का विचार रखती है़ इसके जवाब में झारखंड सरकार के उद्योग, खान एवं भूतत्व विभाग के ओर से कहा गया कि भारत सरकार द्वारा घाघरा चूना-पत्थर खदान के खनन पट्टाकी अवधि वर्ष 2020 तक विस्तारित कर दी गयी है़ खनन पट्टा का वन अनापति एवं पर्यावरण स्वीकृति सक्ष्म स्तर से अब तक प्राप्त नहीं होने के कारण उक्त माइंस बंद है़ पट्टेधारी द्वारा वन अनापति एवं पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त करने के पश्चात ही माइंस को चालू किया जायेगा़
इसके अलावे श्री शाही ने विशुनपुरा, केतार एवं सगमा प्रखंड के राजकी मवि को उत्क्रमित कर उच्च विद्यालय का दर्जा दिये जाने संबंधी सवाल उठाये. पूछा कि तीनों प्रखंडो के मवि को उवि का दर्जा मिला है या नहीं? इस पर सरकार की ओर से कहा गया कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत पांच किमी की परिधि में उच्च विद्यालय की सुविधा उपलब्ध कराने की नीति के तहत चरणबद्ध तरीके से उच्च विद्यालय की सुविधा उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है़
