महिला व आठ माह के बेटे की जल कर मौत

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी महिला बच्चे के साथ घर में अकेली रहती थी भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना के बुका गांव में एक विवाहित महिला एवं उसके आठ महीने के पुत्र की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी़ घटना की जानकारी मिलते ही भवनाथपुर थाना प्रभारी गुप्तेश्वर तिवारी, सअनि बीरबल राम ने पुलिस बल […]

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
महिला बच्चे के साथ घर में अकेली रहती थी
भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना के बुका गांव में एक विवाहित महिला एवं उसके आठ महीने के पुत्र की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी़ घटना की जानकारी मिलते ही भवनाथपुर थाना प्रभारी गुप्तेश्वर तिवारी, सअनि बीरबल राम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर बुका के पड़वा चट्टान स्थित महिला के घर से उसका तथा बच्चे का जला हुआ शव बरामद किया़
महिला की पहचान बुका के पड़वा चट्टान के रामस्वरूप राउत के बेटे अनिल राउत की पत्नी अनिता देवी (20 वर्ष) के रूप में हुई. उसका आठ महीने के बच्चे की जली हुई लाश भी बरामद की गयी. जानकारी के अनुसार, रामस्वरूप राउत के परिजन छत्तीसगढ़ में रहते हैं. इसके कारण अनिता देवी अकेले ही घर में रहती थी़ सोमवार को मृतका के ससुर एवं पति छत्तीसगढ़ से बुका आये हुए थे़ मंगलवार की दोपहर घर से धुआं निकलते देख रास्ते से गुजर रहे थाना के सहायक अवर निरीक्षक बीरबल राम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घर खोलवाकर आग बुझाने का प्रयास किया़ लेकिन तब तक अनिता देवी एवं उसके बच्चे की मौत हो चुकी थी़
घटना के बाद से रामस्वरूप राउत और अनिल राउत का कोई अता-पता नहीं है़ मृतका कैलान निवासी राम प्रसाद यादव की पुत्री थी़ दो साल पहले ही उसकी अनिल राउत के साथ शादी हुई थी़ घटना के संबंध में थाना प्रभारी गुप्तेश्वर तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह संदेहास्पद मौत प्रतीत हो रहा है़ जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि यह दुर्घटना है या हत्या.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

सर्जन डॉ निशांत ने जटिल सर्जरी कर मरीज को दिया जीवनदान

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

यह भी पढ़ें >