लूटे गये ट्रक के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

29 जनवरी की सुबह बूढ़ापरास के पास से हल्दी लदा ट्रक को अगवा किया था अपराधियों ने रोहतास से बरामद किया गया ट्रक रंका : रंका थाना के बूढ़ा परास से 29 जनवरी को तीन अपराधियों द्वारा लूटे गये ट्रक को पुलिस ने बिहार के रोहतास से बरामद कर लिया है़ साथ ही इस लूटकांड […]

29 जनवरी की सुबह बूढ़ापरास के पास से हल्दी लदा ट्रक को अगवा किया था अपराधियों ने
रोहतास से बरामद किया गया ट्रक
रंका : रंका थाना के बूढ़ा परास से 29 जनवरी को तीन अपराधियों द्वारा लूटे गये ट्रक को पुलिस ने बिहार के रोहतास से बरामद कर लिया है़ साथ ही इस लूटकांड में शामिल तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया है़ थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधी ट्रक को लेकर रोहतास गये हुए थे़
ट्रक में हल्दी लोड था़ अपराधी ट्रक पर लोड हल्दी को बेचने के लिये व्यवसायी के पास गये़ व्यवसायी ने हल्दी के कागजात की मांग की़ इसी बीच रंका थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, पुलिस बल के साथ वहां पहुंच चुके थे़ पुलिस ने वहां उपस्थित तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया़ गिरफ्तार अपराधियों में जितेंद्र चौधरी, शुभम शर्मा एवं प्रदीप कुमार शामिल हैं.
थाना प्रभारी ने बताया कि सरगना सोनु सागर व दो अन्य अभी भी उनके पकड़ में नहीं आ पाये हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधी जितेंद्र चौधरी लिफ्ट लेकर ट्रक में बैठा था.
उसी के मोबाइल नंबर के आधार पर सभी पकड़े गये हैं. विदित हो कि पिछले 29 जनवरी की सुबह हल्दी लेकर आ रहे ट्रक को बूढ़ा परास के पास इन अपराधियों ने रोक लिया. चालक सुरेंद्र पाल के साथ मारपीट करते हुए उसका हाथ-पैर बांध दिया और एक स्विफ्ट डिजायर कार से अगवा कर चालक को पड़वा मोड़ के पास ले जाकर छोड़ दिया़ थाना प्रभारी ने बताया कि जितेंद्र चौधरी ट्रक में अंबिकापुर से ही डेहरी चलने की बात कहकर ट्रक पर सवार हुआ था़
रंका थाना क्षेत्र के भंवरी लाईन होटल के पास रात में जितेंद्र चौधरी एवं चालक ने भोजन किया़ रविवार की सुबह जितेंद्र के पांच साथी बूढ़ापरास के पास कार लेकर पहुंचे और ट्रक अगवा कर रोहतास लेकर चले गये थे़ थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

सर्जन डॉ निशांत ने जटिल सर्जरी कर मरीज को दिया जीवनदान

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

यह भी पढ़ें >