मुखिया के विरोध में आठ वार्ड सदस्यों का इस्तीफा

रंका : रंका प्रखंड के चुतरू पंचायत के मुखिया राजिया तब्बसुम एवं उसके पति खालिद अंसारी की मनमानी से तंग आकर पंचायत के आठ वार्ड सदस्यों ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया़ इस्तीफा देनेवालों में वार्ड एक सुखराम सिंह, वार्ड दो के सैफुन निशा,वार्ड तीन की उपवंती देवी, वार्ड चार की फूला देवी, वार्ड पांच […]

रंका : रंका प्रखंड के चुतरू पंचायत के मुखिया राजिया तब्बसुम एवं उसके पति खालिद अंसारी की मनमानी से तंग आकर पंचायत के आठ वार्ड सदस्यों ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया़ इस्तीफा देनेवालों में वार्ड एक सुखराम सिंह, वार्ड दो के सैफुन निशा,वार्ड तीन की उपवंती देवी, वार्ड चार की फूला देवी, वार्ड पांच की फूलबसिया देवी, वार्ड छह के याकूब अंसारी, वार्ड सात के जितेंद्र सिंह एवं वार्ड आठ के शेरअली अंसारी शामिल हैं.
वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाया कि मुखिया और उसका पति बिना ग्राम सभा के अथवा पंचायत कार्यकारी समिति की बैठक किये बगैर योजनाओं का चयन करते हैं. मुखिया पति अलग-अलग वार्ड सदस्यों को बुलाकर हस्ताक्षर कराते हैं. वार्ड सदस्यों को हमेशा उपेक्षित रखते हैं. वार्ड सदस्यों ने यह इस्तीफा बीडीओ को सौंपा है़ बीडीओ राजेश एक्का ने कहा कि आवेदन को पंचायती राज विभाग में अग्रसारित किया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

सर्जन डॉ निशांत ने जटिल सर्जरी कर मरीज को दिया जीवनदान

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

यह भी पढ़ें >