कार्य में लापरवाही पर चार बीटीटी कार्यमुक्त

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चार बीटीटी को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिया है़ बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में चार बीटीटी को कार्य मुक्त करने के निर्देश सिविल सर्जन टी हेंब्रम को दिया गया. इनमें चिनियां के बेता के […]

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चार बीटीटी को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिया है़ बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में चार बीटीटी को कार्य मुक्त करने के निर्देश सिविल सर्जन टी हेंब्रम को दिया गया.
इनमें चिनियां के बेता के बीटीटी रामपृत तुरिया, भवनाथपुर के रपुरा के इंद्रदेव राम, खरौंधी के राजी के वीरेंद्र मिश्रा तथा धुरकी के करवा पहाड़ के बीटीटी शामिल है़ं समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जब एक-एक बीटीटी के बारे में पूछना शुरू किया तो बेता के बीटीटी अनुपस्थित पाये गये़ बेता में उनका कार्य भी संतोषजनक नहीं रहा़ इस दौरान जब उपायुक्त ने वहां के बीटीटी का नाम जानना चाहा तो कोई नहीं बता सका़ सिविल सर्जन सहित अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों को भी उनका नाम पता नहीं था़
इस पर उपायुक्त ने फटकार लगायी़ करवा पहाड़ में मलेरिया से आदिम जनजाति के लोगों की मौत पर नाराजगी जताते हुए उपायुक्त ने वहां के बीटीटी को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिया. इसके अलावा प्रसव पूर्व जांच की दर कम रहनेवाले अन्य क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी फटकार लगायी तथा इसमें सुधार करते हुए पांच दिनों में सर्वेक्षण रिपोर्ट जमा करने को कहा.
निजी पैथोलॉजी सेंटर की जांच करने के निर्देश : स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जिले में कार्यरत निजी पैथोलॉजी सेंटर की पूरी रिपोर्ट दो दिनों के अंदर जांच कर मांगी है़
इसके अलावा उन्होंने एक सप्ताह के अंदर मातृ मृत्यु दर की रिपोर्ट प्रखंडवार उपलब्ध कराने को कहा है़ उन्होंने सहिया के माध्यम से इसे गांव स्तर से एकत्र करने के निर्देश दिये़ टीकाकरण के कार्य में पीछे रहनेवाले क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को भी सुधार करने के निर्देश दिया.
इसमें अमरोरा, सिसरी, बुलका, राजी एवं रपुरा के एएनएम को निर्देश दिया गया कि वे घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं व जन्म लेनेवाले बच्चों का टीकाकरण करे़ं उपायुक्त ने सभी सहिया एवं एमपीडब्ल्यू को अपने-अपने घरों में शौचालय का निर्माण करने के निर्देश दिया रंका के कटरा के एएनएम को बेता के लिए भी प्रतिनियुक्त किया गया़ इस अवसर पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, बीटीटी एवं एमपीडब्ल्यू उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >