गढ़वा : जिला नीलाम पत्र शाखा द्वारा गढ़वा, मझिआंव एवं बरडीहा के 21 बैंक बकायेदारों के विरुद्ध गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है़ वहीं 25 के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है. जिला नीलाम पत्र शाखा द्वारा जिनके विरुद्ध गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है, उनमें डुमरसोता की किरण देवी, आदर के राजकुमार सिंह, सहिजना के सुशील उपाध्याय, लता वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, गढ़देवी मुहल्ला के विजय कुमार ठाकुर, आइआइटी धनबाद के अरूण कुमार, उंचरी के मुख्तार आलम, सोनपुरवा के इकबाल हुसैन, गढ़वा के विश्वनाथ प्रसाद, टंडवा के सुनील कुमार सोनी, इशहाक अनवर, सुग्रीव रजक एवं विजय कुमार, पिपराकला के गौतम कुमार, सोनपुरवा के विकास कुमार, पुराना बाजार गढ़वा के संजय कुमार एवं अजय कुमार, पुलिस लाइन गढ़वा के विरेंद्र प्रसाद सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, सोनपुरवा के नितिश कुमार शर्मा शामिल हैं.
जिनके विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है, उनमें अभिमन्यु सिंह करूई, धर्मेंद्र कुमार पांडेय गिद्धी रमना, प्रदीप कुमार सिंह करूई, धर्मेद्र प्रताप देव नगरउंटारी, अरुण कुमार मेहता ओबरा, रामविलास यादव चिनिया, नसीमा बीबी कल्याणपुर, सुनील कुमार महतो करमडीह, राजदेव पांडेय गिद्धी रमना, चंद्रवती देवी धोबनी धुरकी, संजय कुमार चौबे हासनदाग, विजय राम खजुरिया भंडरिया, सुभाष कुंवर गिद्धि, सुमित कुमार डंडई, राजेश कुमार सिंह चांदडीह केतार, भिखारी साह कदवा धुरकी, भिखम चंद्रवंशी, दुलदुलवा, राजदेव पांडेय, सुभाष कुंवर एवं धर्मेंद्र पांडेय गिद्धी रमना, अनुपम कुमार चतुर्वेदी उसकाकला नगरउंटारी, राकेश कुमार चौबे एवं रेखा देवी सहिजना गढ़वा शामिल हैं. उपरोक्त लोगों पर विभिन्न बैंकों के 1.57 करोड़ रुपये बकाया है़
