ग्रामीणों का इलाज करेगा चल चिकित्सा वाहन

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा के निर्देश पर गढ़वा जिले के मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में चल चिकित्सा वाहन को भेजकर ग्रामीणों का इलाज किया जायेगा़ इसके तहत मलेरिया से प्रभावित भंडरिया, रंका एवं धुरकी प्रखंड के विभिन्न गावों के लिए 26 दिसंबर तक तीन चल चिकित्सा वाहन का रोस्टर चार्ट तैयार किया गया है़ […]

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा के निर्देश पर गढ़वा जिले के मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में चल चिकित्सा वाहन को भेजकर ग्रामीणों का इलाज किया जायेगा़ इसके तहत मलेरिया से प्रभावित भंडरिया, रंका एवं धुरकी प्रखंड के विभिन्न गावों के लिए 26 दिसंबर तक तीन चल चिकित्सा वाहन का रोस्टर चार्ट तैयार किया गया है़
इसकी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन टी हेंब्रम ने बताया कि रूट चार्ट के तहत भंडरिया के टेहरी, बड़गड़, कुरून, परो, सरइडीह, सरूअत, फकीराडीह, संगाली, तुमेरा, चपिया, मंझिरी, रंका के कतरा, गोबरदाहा, जोलंगा, रमकंडा, विश्रामपुर, चपकली, बांदू तथा धुरकी के गम्हरिया, बुल्का, केतमा, बारपानी, करवापहाड़, करवामंद, आदि गावेां में चल चिकित्सा वाहन जायेगी़ सीएस ने बताया कि चलचिकित्सा वाहन में एक चिकित्सक, लैब तकनिशियन, फर्मासिस्ट कांउसलर तथा एएनएम की पांच सदस्यीय टीम रहेगी़ टीम की ओर से मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की जायेगी तथा वहीं पर उनके रक्त की जांच कर बीमारी के अनुसार दवा का वितरण किया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >