बीस सूत्री की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

रमकंडा : प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड बीस सूत्री की समीक्षात्मक बैठक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद केसरी की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य रूप से मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की गयी़ बैठक में प्रखंड के प्रावि लंगड़ी महुआ में बच्चों की उपस्थिति नहीं रहने का मामला उठा़ इसके बाद विद्यालय को बंद […]

रमकंडा : प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड बीस सूत्री की समीक्षात्मक बैठक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद केसरी की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य रूप से मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की गयी़ बैठक में प्रखंड के प्रावि लंगड़ी महुआ में बच्चों की उपस्थिति नहीं रहने का मामला उठा़
इसके बाद विद्यालय को बंद करने की बात कही गयी़ बैठक के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर चर्चा करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र मनमाने समय से खुलते हैं. सुदूर क्षेत्रों के केंद्र अक्सर बंद रहते हैं. इस पर बीस सूत्री अध्यक्ष ने सीडीपीओ को केंद्र में सुधार लाने का निर्देश दिया़
बीस सूत्री अध्यक्ष ने 14वें वित्त की राशि को उपयोगी जगहों पर खर्च करने एवं मजदूरों को समय पर मजदूरी भुगतान का निर्देश दिया़ साथ ही रक्शी एवं रमकंडा में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा लगाये गये चापाकल की मरम्मत का भी निर्देश दिया गया़ बैठक में बीडीओ दयानंद प्रसाद जायसवाल, बीपीओ कमलेश राम, शाखा प्रबंधक चंदेश्वर राम, पारसनाथ माली, सुरेश चौधरी, विजय यादव, मुकेश केसरी, सुरेंद्र ठाकुर, फेंकू बैठा, कमलेशसिंह, बद्री सिंह, सितेश कुमार आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >