खेल से प्रतिभा निखरती है

चिनिया में प्रखंड स्तरीय बाल समागम का आयोजन हुआ चिनिया. चिनिया प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को प्रखंड स्तरीय बाल समागम का आयोजन किया गया़ चिरका में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह एवं जिप सदस्य मायावती देवी ने कार्यक्रम का उदघाटन किया़ थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि […]

चिनिया में प्रखंड स्तरीय बाल समागम का आयोजन हुआ
चिनिया. चिनिया प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को प्रखंड स्तरीय बाल समागम का आयोजन किया गया़ चिरका में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह एवं जिप सदस्य मायावती देवी ने कार्यक्रम का उदघाटन किया़
थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है़ साथ ही बच्चों को कई तरह की जानकारी भी मिलती है़ कार्यक्रम में प्रखंड के 61 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया़ इस दौरान बच्चों के बीच लंबी दौड़, उंची कूद, बोरा दौड़, वाद विवाद, चित्रांकन आदि प्रतियोगिता करायी गयी़ कक्षा तीन से पांच के बच्चों की प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ में रानी कुमारी, सुहैल सिद्दीकी, 200 मीटर की दौड़ में सविता कुमारी, चंदन सिंह, वर्ग छह से आठ की प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में सकेंद्र कोरवा, रीता कुमारी, 200 मीटर दौड़ में चंदन यादव, प्रमिला कुमारी, 400 मीटर दौड़ में मदन कुमार, अंबिका कुमारी, 800 मीटर दौड़ में आदित्य सिंह एवं अंबिका कुमारी को प्रथम स्थान मिला़ इस मौके पर मध्य विद्यालय चिनिया के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार मेहता, बीपीओ एडमिन कच्छप, सीआरपी अश्विनी कुमारी, मनदीप राम, शिक्षक दुबराज सिंह, योगेंद्र कुमार, नथुनी सिंह, गुलाम साबिर, अमरजीत राम, भुट्टो मंसूरी, उपेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र राम, रामवृक्ष यादव सहित कई लोग मौजूद थे.
शौचालय निर्माण का निरीक्षण
बड़गड़. बड़गड़ पंचायत को खुले में शौच से मुक्त करने हेतु पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है़ इसके तहत बड़नी गांव में 61 शौचालय का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है़
बुधवार को बीडीओ जयंत जेरोम लकड़ा ने बड़नी गांव पहुंच कर शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया़ साथ ही उन्होंने लाभुकों को कई दिशा निर्देश दिये़ बीडीओ ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीणों के सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है़ उन्होंने कहा कि बड़गड़ पंचायत को खुले में शौच से मुक्ति के लिये 1100 शौचालय का निर्माण किया जाना है़ इसके बाद प्रखंड के अन्य पंचायतों को अभियान से जोड़ा जायेगा़ इस मौके पर बड़गड़ बीडीसी सुभाष गुप्ता, संदीप गुप्ता, राजू बाड़ा आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >