नामांकन के पूर्व आजसू ने जुलूस निकाला

गढ़वा : एसएसजेएस नामधारी महाविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन आजसू छात्र मोरचा द्वारा कचहरी परिसर से जुलूस निकाला गया़ जो नामधारी कॉलेज तक पहुंचा़ जहां सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया़ नामांकन को लेकर प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों में काफी उत्साह था़ जुलूस के शक्ल में […]

गढ़वा : एसएसजेएस नामधारी महाविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन आजसू छात्र मोरचा द्वारा कचहरी परिसर से जुलूस निकाला गया़ जो नामधारी कॉलेज तक पहुंचा़ जहां सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया़ नामांकन को लेकर प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों में काफी उत्साह था़ जुलूस के शक्ल में नामांकन के लिए जाते प्रत्याशी एवं संगठन के पक्ष में नारे लगाये जा रहे थे़ इस अवसर पर विवि प्रभारी रवींद्रनाथ ठाकुर, राजन कुमार रवि, संजीत, आकाश, प्रवीण सिंह, गुप्तेश्वर मिश्रा, सुशील कुमार, नीरज कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >