गढ़वा : 17वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन 18 दिसंबर को स्थानीय गोविंद प्लस टू उवि एवं बालिका मवि के मैदान मे किया जायेगा़ स्थानीय ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को प्रेसवार्ता कर कमेटी के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने इसकी जानकारी दी़ उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय गोविंद प्लस टू उवि एवं बालिका मवि के मैदान मे 18 दिसंबर को प्रारंभ किया जायेगा़ टूर्नामेंट का फाइनल मैच 15 जनवरी को खेला जायेगा़ प्रतियोगिता को दो ग्रुपों में बांटा गया है.
इसमें जूनियर ग्रुप में कक्षा आठ तक एवं सीनियर ग्रुप में कक्षा 10 के बच्चे भाग लेंगे़ उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 2500 रुपये है़ प्रवेश के लिए स्थानीय ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल व बस स्टैंड के समीप रेहला रोड में होटल महाराजा पैलेस में संर्पक किया जा सकता है़ प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 दिसंबर निर्धारित है़ इस अवसर पर टूर्नामेंट कमेटी के मदन प्रसाद केसरी, सचिव आनंद सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, अशोक विश्वकर्मा, सियाराम शरण वर्मा एवं संजय सिंह उपस्थित थे़
